Mindy Kaling के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, कुछ इस अंदाज में की अनाउन्समेंट
By मेघना वर्मा | Updated: April 13, 2019 11:41 IST2019-04-13T11:41:25+5:302019-04-13T11:41:25+5:30
प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही वो स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी दिखाई देंगी।

Mindy Kaling के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, कुछ इस अंदाज में की अनाउन्समेंट
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपना डंका बजवाया है। म्यूजिक वीडियो इन माई सिटी और एग्जोटिक के बाद टीवी शो कॉन्टिकों ने प्रियंका को पूरे हॉलीवुड का स्टार बना दिया। सिर्फ यही नहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने नेक्स प्रोजेक्ट की अनाउंन्समेंट की है। जल्द ही पीसी Mindy Kaling के अपोजिट वेडिंग कॉमेडी करती दिखाई देंगी। अमेरिक कॉमेडी आर्टिस्ट और एक्ट्रेस के साथ जल्द ही प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी।
दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की अनाउन्समेंट की है। प्रियंका चपोड़ा ने फोटो शेयर करके लिखा है, 'दो औरतें जिनके अंदर गुड स्टोरी सुनाने का पैशेन है, उनके इस पैशन को ग्रीन लाइट मिल गई है। Mindy Kaling के साथ पार्टनर शिप को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।' दोनों ही जल्द एक साथ मिलकर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं।
Dan Goor इस शो के प्रड्यूसर होंगे वहीं Ocean’s Eight में अपने रोल के लिए Mindy Kaling जानी जाती हैं। ये शो यूनिवर्सल पिक्चर्स के अंडर बनेगा। फिल्म की बात करें तो प्रियंका और Mindy की ये फिल्म बिग इंडियन वेडिंग पर बेस्ड होगी।
वहीं प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही वो स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी दिखाई देंगी। साथ ही जायरा वसीम भी होंगी। अंडमान से हाल ही में फिल्म की क्रू और कास्ट शूटिंग करके वापिस लौटा है।