लाइव न्यूज़ :

किताब में नहीं है कई अहम शख्सियतों के नाम, फैंस के आरोप का प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे दिया जवाब

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 14:42 IST

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी किताब की वजह से चर्चा में हैं। उनकी किताब 'अनफिनिश्ड', जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था अब बेस्ट सेलर्स में शामिल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा ने किताब 'अनफिनिश्ड' जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था प्रियंका कहती हैं कि मुझे काफी हसी आई जब मैंने अपने प्रशंसकों के कॉमेंट्स पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने जितनी सफलता और शोहरत देश में पाई उतनी ही ऊंचाई विदेशों में भी हासिल की। बॉलीवुड में उनके द्वारा निभाए किरदार आज भी यादगार हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी किताब की वजह से चर्चा में हैं।

उनकी किताब 'अनफिनिश्ड', जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था अब बेस्ट सेलर्स में शामिल हो गई है। किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर एक बात को शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस किताब को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है की किताब में कुछ भी अश्लील नहीं है इसके बावजूद किताब को काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका ने किताब में कुछ लोगों के नाम पर सस्पेंस रखा है जिससे उनके फैंस इस बात से थोड़े असहज दिखे। कुछ ने तो इसे अट्रैक्ट करने के लिए एक दाव बताया।

उनकी बुक को लेकर पूछा गया कि क्या वह अपनी किताब में लोगों की पहचान छिपाकर फैंस को अट्रैक्ट करना चाहती हैं? इस पर प्रियंका का कहना था कि ये मेरी किताब है तो इसमें मेरी ही बातें होंगी ना? और जिस किसी के नाम पर सस्पेंस है वो अपने हिसाब से सही है क्यूंकि कुछ लोग  अपना नाम पब्लिक करने में सहज नहीं थे।

प्रियंका कहती हैं कि मुझे काफी हसी आई जब मैंने अपने प्रशंसकों के कॉमेंट्स पढ़ें। कुछ ने तो यहां तक कहा कि आपने इस किताब में पूरा सच नहीं बताया है और बहुत से लोगों का नाम भी नहीं किया है। ऐसे में मेरा यही मानना है कि अगर कोई अपना नाम देने में सहज नहीं है तो मुझे इस चीज का सम्मान करना चाहिए। यह किताब साल की शुरुआत में पेंगुइंन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की थी। 

किताब में प्रियंका के बचपन, उनकी किशोरावस्था और फिर अमेरिका में उनके साथ नस्लवाद के बारे में भी बताया है। बाद में प्रियंका की भारत वापसी उसके साथ राष्ट्रीय और वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने को भी दर्शाया गया है। 

प्रियंका कहती हैं कि उन्हें इस किताब को लिखने में काफी परेशानी हुई क्यूंकि इसके पहले उन्होंने इतने ढांचागत तरीके से कोई चीज नहीं लिखी थी। खैर खुशी है कि बिना किसी अश्लील सामग्री के किताब को पसंद किया जा रहा है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ापुस्तक समीक्षाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!