सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो, देखें

By मनाली रस्तोगी | Published: January 31, 2023 08:05 AM2023-01-31T08:05:48+5:302023-01-31T08:06:30+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां वो अपनी बेटी और पति के साथ नजर आईं।

Priyanka Chopra finally REVEALS daughter Malti Marie's face | सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो, देखें

सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो, देखें

Highlightsदंपति ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' में नजर आएंगी।प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का चेहरा शेयर नहीं कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने बेटी मालती के साथ एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, जिसमें उनकी और निक जोनस की बेटी का चेहरा नजर आ रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से मालती की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां वो अपनी बेटी और पति के साथ नजर आईं। मालती की तस्वीरें और वीडियो इसी कार्यक्रम से सामने आई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। बाद में इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए। इसी क्रम में दंपति ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी। आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। इसके अलावा प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं।

देखें तस्वीरें और वीडियो

Web Title: Priyanka Chopra finally REVEALS daughter Malti Marie's face

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे