शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा मोस्ट 'पॉवरफुल वुमन' की लिस्ट में हुईं शामिल, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2019 12:31 IST2019-03-19T12:31:50+5:302019-03-19T12:31:50+5:30
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल हो गया है। वह दमदार महिलाओं में शामिल हो गई हैं।

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा मोस्ट 'पॉवरफुल वुमन' की लिस्ट में हुईं शामिल, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम एक के बाद एक उपलब्धि जुड़ गई है। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में लोहा मजवा चुकी देसी गर्ल आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल हो गया है। वह दमदार महिलाओं में
शामिल हो गई हैं। प्रियंका अब मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ओपरा विनफ्रे, बियांसे, एलन डी जेनेरस, निकोल किडमन ,मेरिल स्ट्रीप, रीज़,विदरस्पून, एले डीजेनरेस, जेनिफर लॉरेंस, और टीना फे आदि हॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।
वहीं, 50 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल होते ही प्रियंका चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है कि शक्ति एनर्जी है जो आपको वह करने की ताकत देती है जो आप करना चाहते हो। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
देसी गर्ल ने कहा है कि मैंने अपमे करियर में यहां तक पहुंचने के लिए बहुत तरह की चुनौतियों का सामना किया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम फोर्ब्स इंडिया 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में नाम शामिल हो चुका है। 2018 दिसंबर में प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी।