प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी बाला को कुछ इस अंदाज में पहनाई साड़ी, देखें वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2019 15:17 IST2019-06-06T15:17:16+5:302019-06-06T15:17:16+5:30
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विदेशी बाला को प्रियंका साड़ी पहनाती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी बाला को कुछ इस अंदाज में पहनाई साड़ी, देखें वीडियो
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहनने के लिए अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में वह साड़ी पहनाती हुई नजर आई हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विदेशी बाला को प्रियंका साड़ी पहनाती नजर आ रही हैं। प्रियंका साड़ी को कैसे पहनते हैं वाकायदा समझाती नजर आ रही हैं।
प्रियंका का ये अंदाज फैंस को पहली बार देखने को मिला है। ऐसे में एक्ट्रेस के साड़ी पहनाने वाले अंदाज को फैंस जमकर पसंद कर रहे है और तेजी से इसको शेयर और लाइक कर रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रियंका डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लाउस नहीं पहना है और वह डांस कर रही हैं। डांस करते हुए एक्ट्रेस अपनी साड़ी को संभालने की कोशिश भी कर रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस के बीच छा गया है और इस पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।