'भारत' से कन्नी काटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा फरहान अख्तर का साथ, शेयर की ये फोटो

By विवेक कुमार | Updated: August 8, 2018 15:25 IST2018-08-08T15:25:46+5:302018-08-08T15:25:46+5:30

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी।

Priyanka Chopra confirms The Sky is Pink is her next film | 'भारत' से कन्नी काटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा फरहान अख्तर का साथ, शेयर की ये फोटो

'भारत' से कन्नी काटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा फरहान अख्तर का साथ, शेयर की ये फोटो

मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड की देसी 'गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब इन सबके बाद प्रियंका ने शालिनी बोस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म, जिसका नाम फ़िलहाल 'स्काई इज ड पिंक'  रखा गया है उसे साइन किया है। अब प्रियंका की वापसी इस फिल्म से होगी।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आज बहुत ही उत्साहित और खुश हूँ, कुछ कहानियों के बारे में बताना जरुरी होता है। उन्होनें यह भी लिखा कि यह फिल्म का टाइटल अभी पक्का नहीं हैं। इस फोटो में हम प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रुवाला भी हैं। 

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

बता दें कि यह फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ ’ की डायरेक्टर सोनाली बोस ने लिखी हैं और इसके डायलॉग जूही चर्तुवेदी ने लिखे हैं।
 
आपको बता दें कि यह प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2016 में प्रकाश झा की फिल्म “गंगाजल” में नजर आईं थी।  वैसे इस फिल्म में ‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम , प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के जरिये  प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से 2015 में रिलीज हुई “दिल धडकने दो” फिल्म के एक्टर फरहान अख्तर के साथ काम कर रही हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने 2016 के बाद से हॉलीवुड में ही काम किया है। प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Web Title: Priyanka Chopra confirms The Sky is Pink is her next film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे