प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की किताब 'अनफिनिश्ड', एक्ट्रेस ने कहा- आपके साथ इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकती
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 21:54 IST2020-08-11T21:54:05+5:302020-08-11T21:54:05+5:30
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर फैंस को बताया कि उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' पूरी हो गई है और इसे वो फैंस के साथ जल्द से जल्द शेयर करना चाहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की किताब 'अनफिनिश्ड', एक्ट्रेस ने कहा- आपके साथ इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकती
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' पूरी हो गई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को ये भी बताया कि उनकी ये बुक जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। मालूम हो, प्रियंका की ये किताब उनके निजी आलेखों, कहानियों और विचारों का संग्रह है। इसे 'पेंग्विन रेंडम हाउड इंडिया' प्रकाशित करने वाली है।
Unfinished is finished! Just about sent in the final manuscript! Wheee! Cannot wait to share it with you all. Every word in my memoir comes from a place of introspection and reflection into my life. #ComingSoon#unfinished
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 11, 2020
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अनफिनिश्ड फिनिश्ड हो गई है। अभी आखिरी पांडुलिपी भेजी है। आप सभी से इसे साझा करने से खुद को रोक नहीं सकती।' मालूम हो, प्रियंका ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा आजकल बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब हॉलीवुड को अपना दीवाना बना रही हैं। देसी गर्ल का ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर बेहद बेहतरीन है।
बता दें, हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया था कि इस साल एंटरटेनमेंट बिजनेस में वो 20 साल पूरे कर रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल। @ozzyproduction को थैंक्यू। जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों को थैंक्यू। उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ इस यात्रा का जश्न मनाना चाहती हूं।'