प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया ईस्टर, सास संग यूं नजर आई एक्ट्रेस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2019 09:46 IST2019-04-22T09:45:39+5:302019-04-22T09:46:05+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल वालों के साथ इस क्रिश्चन त्यौहार को मनाया। इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टा पेज पर शेयर की है।

priyanka chopra celebrats first easter with husband nick jonas after marriage | प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया ईस्टर, सास संग यूं नजर आई एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया ईस्टर, सास संग यूं नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने  ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया गया। देसी गर्ल ने अपने ससुराल वालों के साथ इस क्रिश्चन त्यौहार को मनाया। 

ऐसे में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और सास Denise Jonas के साथ फोटो शेयर की। प्रियंका ईस्टर सेलिब्रेट करने जॉर्जिया के अटलांटा में है।  इस दौरान की एक्ट्रेस ने खास फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें प्रियंका और निक ने हाथ में ईस्टर बास्केट पकड़ा हुआ है और वे सास नजर आ रही हैं।

फोटो में निक एक स्काई ब्लू सूट में दिख रहे हैं, वहीं प्रियंका ने पर्पल हाई स्लिट स्कर्ट इसी का कलर कॉर्डिनेट टॉप कैरी किया। प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन दिया, 'Happy Easter from ours to yours'। 

इसके साथ उन्होंने निक के पापा पॉल केविन जोनस को टैग किया है। प्रियंका के अलावा उनके पति निक ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसको साझा करते हुए उन्होंने सबको ईस्टर विश किया। इस फोटो में प्रियंका और निक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली हैं। वे शोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में दिखेंगी। फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाएंगे। प्रियंका आखिरी बार 2016 में जय गंगाजल में नजर आईं थीं। 

Web Title: priyanka chopra celebrats first easter with husband nick jonas after marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे