शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनायी पहली होली, लिखा छू जाने वाला पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2019 14:55 IST2019-03-22T14:55:05+5:302019-03-22T14:55:05+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बाद अपनी पहली होली मनायी है।

priyanka chopra celebrates her first holi and share emotional 2 post | शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनायी पहली होली, लिखा छू जाने वाला पोस्ट

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनायी पहली होली, लिखा छू जाने वाला पोस्ट

देशभर में 21 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया। रंगों के इस त्योहार में बॉलीवुड सेलेब्स भी रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इन सितारों ने अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दीं। ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बाद अपनी पहली होली मनायी है। 

खास बात ये रही है कि देसी गर्ल ने अपनी ये होली अपनी ससुराल में मनायी है। इस दौरान उनको अपने देश भारत की जमकर याद सताई है। इसी याद में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मे एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। देसी गर्ल ने फैन्स को होली की बधाई देते हुए लिखा कि वो इसे बहुत मिस कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज के दिन इंडिया एक विशाल, कलरफुल स्ट्रीट पार्टी जैसा दिखता है। होली काफी मजेदार त्योहार है। होली पर पड़ोसियों के साथ खाना, गाने और गुलाल खेलने का अलग ही मजा है। होली मेरा सबसे फेवरेट त्योहार है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की बहुत याद आ रही है।

प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ एक खास फोटो भी शेयर की है। यह फोटो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो का है ,जिसमें प्रियंका भी नजर आईं हैं। प्रियंका ने 2018 दिसंबर में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। 

Web Title: priyanka chopra celebrates her first holi and share emotional 2 post

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे