लाइव न्यूज़ :

कोरोना में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, 10 हजार जोड़ी जूते देंगी, बोलीं- यही हमारे सच्चे हीरो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 07:51 IST

प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति आगाह करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की तबाबी पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है।भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता नजर आ रहा है

कोरोना वायरस की तबाबी पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता नजर आ रहा है। भारत में इससे संक्रमति लोगों की संख्या 20 हजार के पार हो चुकी है  इस मुश्किल समय में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।

प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति आगाह करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई पोस्ट आदि शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका कोरोना वायरस के  बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी। 

प्रियंका ने अपने इस नेक काम के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया है। प्रियंका ने लिखा है, 'देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि  पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।'

उन्होंने आगे लिखा है, 'उनके काम की प्रकृति के कारण, उनके लिए अपने लिए जूते और कपड़े खुद साफ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम सक्षम हैं। आशा करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की मदद करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10,000 से ज्यादा जूते दिए जा रहे हैं।'

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?