कोरोना में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, 10 हजार जोड़ी जूते देंगी, बोलीं- यही हमारे सच्चे हीरो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2020 07:51 IST2020-04-23T07:51:54+5:302020-04-23T07:51:54+5:30
प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति आगाह करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती

फाइल फोटो
कोरोना वायरस की तबाबी पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता नजर आ रहा है। भारत में इससे संक्रमति लोगों की संख्या 20 हजार के पार हो चुकी है इस मुश्किल समय में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।
प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति आगाह करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई पोस्ट आदि शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी।
प्रियंका ने अपने इस नेक काम के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया है। प्रियंका ने लिखा है, 'देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा है, 'उनके काम की प्रकृति के कारण, उनके लिए अपने लिए जूते और कपड़े खुद साफ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम सक्षम हैं। आशा करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की मदद करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10,000 से ज्यादा जूते दिए जा रहे हैं।'