प्रियंका लाल जोड़ा पहन निक की आज बनेंगी दुल्हनियां, चूड़े की रस्म के बाद बारात का इंतजार

By अनुभा जैन | Published: December 2, 2018 06:29 PM2018-12-02T18:29:56+5:302018-12-02T19:27:40+5:30

निक ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात हमारे रिश्ते में यह है कि आज विभिन्न कल्चर और संस्कृति के दो परिवार जुड़ने जा रहे हैं। ये बता दें कि शनिवार को निक प्रियंका ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से विवाह कर लिया है, जिसके बाद उमेद भवन पैलेस में बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखा गया।

priyanka chopra and nick jonas wedding with hindu translation today | प्रियंका लाल जोड़ा पहन निक की आज बनेंगी दुल्हनियां, चूड़े की रस्म के बाद बारात का इंतजार

प्रियंका लाल जोड़ा पहन निक की आज बनेंगी दुल्हनियां, चूड़े की रस्म के बाद बारात का इंतजार

अपने संगीत समारोह में निक जोन्स और प्रियंका चौपड़ा ने बेहतरीन मेडले गानों पर प्रस्तुतियां दीं। देसी गर्ल गाने पर किये प्रियंका के डांस नंबर ने निक को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। मेंहदी के बाद टीम निक और टीम प्रियंका नाम से दो ग्रुप्स में बंटे कप्लस के फैमली मैंबर्स और दोस्तों ने क्रिकेट का आनंद लिया। 

रविवार को चूड़े की रस्म के बाद बारात का इंतजार है। आज प्रियंका लाल जोड़ा पहन निक की दुल्हन बनेंगी । शादी की सभी रस्में जोधपुर के उमेद भवन में हो रही हैं। हिन्दू रिती रिवाज से शादी कर निक प्रियंका विवाह बंधन में बंध जाएंगे।



निक ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात हमारे रिश्ते में यह है कि आज विभिन्न कल्चर और संस्कृति के दो परिवार जुड़ने जा रहे हैं। ये बता दें कि शनिवार को निक प्रियंका ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से विवाह कर लिया है, जिसके बाद उमेद भवन पैलेस में बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखा गया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं।
 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों को प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब दोनों की एक और तस्वीर सामने-सामने आई है। इसमें निक, प्रियंका को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।

वहीं आपको बता दें कि दोनों शादी के लिए जोधपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वर्कर्स को शादी समारोह ख़त्म होने तक अपने गले में आइडेंटिटी कार्ड टांगना होगा। ये कार्ड सिर्फ क्रू और सुरक्षाकर्मियों के लिए ही होगा। इस दौरान उमेद भवन पैलेस के करीब एक किलोमीटर दूर ही लोगों की एंट्री बैन कर दी जाएगी। तो प्रियंका और निक के फैन्स को उनके दीदार के लिए काफी इंतज़ार करना होगा। 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas wedding with hindu translation today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे