निक के साथ फेरे लेने के बाद छुट्टी पर जाएंगी प्रियंका, कहीं हनीमून का तो नहीं है प्लान?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2018 15:37 IST2018-11-26T15:37:47+5:302018-11-26T15:37:47+5:30

प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबां पर है।  जोधपुर में शाही अंदाज में देसी गर्ल मंगेतर न‍िक जोनस के साथ जल्द फेरे ले लेंगी।

Priyanka chopra and nick jonas wedding long honeymoon plan post wedding | निक के साथ फेरे लेने के बाद छुट्टी पर जाएंगी प्रियंका, कहीं हनीमून का तो नहीं है प्लान?

निक के साथ फेरे लेने के बाद छुट्टी पर जाएंगी प्रियंका, कहीं हनीमून का तो नहीं है प्लान?

प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबां पर है।  जोधपुर में शाही अंदाज में देसी गर्ल मंगेतर न‍िक जोनस के साथ जल्द फेरे ले लेंगी। इसके लिए उनके घर तैयारी भी शुरू हो गई हैं। प्रियंका का पूरा घर दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है।

प्रियंका जोधपुर के पैलेस में 2, 3 दिसंबर को शादी करेंगे। जिसके बाद पहला र‍िसेप्शन मुंबई और दूसरा द‍िल्ली में होगा शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी। ऐसे में अब खबरों की मानें तो प्रियंका शादी के बाद छुट्टी पर हैं। इस दौरान पर निक के साथ हनीमून पर निकलने वाली हैं।  हांलाकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों हनीमून के लिए कहा जाएगें, लेकिन कयास हैं कि दोनों हनीमून पर जाएंगे। 

डेक्कन क्रोन‍िकल की एक र‍िपोर्ट के मुताब‍िक प्र‍ियंका शादी के बाद लंबी छुट्टी पर हैं। ऐसे में खबर के अनुसार शादी के बाद से 16 दिसबंर तक पीसी छुट्टी पर हैं। इस दौरान वह हनीमून पर जाएंगी और 17 दिसंबर को इस फिल्म के सेट पर प्र‍ियंका की वापसी होगी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रियंका की ये छुट्टी शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टियों के लिए है या हनीमून के लिए।

वहीं, अपनी दुल्हनियां से शादी करने के लिए खुद निक जोनस भारत भी आ गए हैं। वह सीधे अमेरिका  से दिल्ली आए हैं क्योकि प्रियंका यहीं इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर  रही हैं।

शादी में करना होगा इंतजार

ऐसे में अब बर किसी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिरी देसी गर्ल अपनी शादी में कैसी लगने वाली हैं। लेकिन खुद निक को शादी में सबसे ज्यादा देसी  गर्ल का इंतजार करना होगा। इस बात का खुलासा  'द स्काई इज पिंक' बना रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि प्रियंका अपनी शादी के एक दिन पहले तक शूटिंग करेंगी, ये एक पेशेवर रूप है। ऐसे में साफ है कि अब अगर शादी के दिन पहले तक प्रियंका शूटिंग करेंगी तो  दूल्हे निक जोनास को शादी के एक दिन पहले तक दुल्हन प्रियंका के फ्री होने का इंतजार करना पड़ेगा ही।
 

Web Title: Priyanka chopra and nick jonas wedding long honeymoon plan post wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे