लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ पहली ‘डेट’ को किया याद, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

By भाषा | Updated: May 26, 2020 14:40 IST

प्रियंका जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ की दो फिल्म ‘ द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। साथ ही वह ‘एमेजोन प्राइम’ की भी एक फिल्म और एक सीरिज में काम कर रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति एवं अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ पहली ‘डेट’ की दूसरी वर्षगांठ पर कहा कि एक दूसरे का साथ मिलना ईश्वर का एक बहुत बड़ा तोहफाप्रियंका और निक 2018 दिसम्ंबर में शादी के बंधन में बंधे थे

 अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति एवं अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ पहली ‘डेट’ की दूसरी वर्षगांठ पर कहा कि एक दूसरे का साथ मिलना ईश्वर का एक बहुत बड़ा तोहफा। प्रियंका और निक 2018 दिसम्ंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। ‘द स्काई इज़ पिंक’ की अदाकारा ने पहली ‘डेट’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘दो साल पहले हमने पहली बार एक-साथ तस्वीर ली थी।

उस दिन के बाद से आज तक तुम मेरी जिंदगी में बस खुशी ही लाए हो। मुझे तुमसे प्यार है निक, हमारी जिंदगी को एक-साथ इतना बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रिया। ’’ वहीं निक ने सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर साझा करते हुए कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका का साथ मिला।

उन्होंने लिखा, ‘‘ यह खूबसूरत लड़की और मैं दो साल पहले आज ही के दिन पहली ‘डेट’ पर गए थे। ये मेरी जिंदगी के बेहतरीन दो साल रहे और मैं खुशनसीब हूं कि बाकी जिंदगी भी मुझे इनके साथ बिताने का मौका मिला है....भगवान का बहुत बड़ा तोहफा। मुझे तुमसे प्यार है।’’

प्रियंका ने इस फोटो पर लिखा (कमेंट किया), ‘‘ मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला।’’ प्रियंका जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ की दो फिल्म ‘ द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। साथ ही वह ‘एमेजोन प्राइम’ की भी एक फिल्म और एक सीरिज में काम कर रही हैं। 

टॅग्स :निक जोनसप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?