प्यार में इस एक्टर ने की सारी हदें पार, गर्लफ्रेंड के लिए बदल डाला नाम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 16:29 IST2018-06-04T16:29:08+5:302018-06-04T16:29:08+5:30
'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड के खातिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

प्यार में इस एक्टर ने की सारी हदें पार, गर्लफ्रेंड के लिए बदल डाला नाम
मुंबई, 4 जून: प्यार में इंसान अक्सर सारी हदें पार कर जाता है। बात अपने पार्टनर के चेहरे पर एक मुस्कान लाने की हो तो फिर तो हर चीज इंसान के लिए जाहज होती है। ऐसे में एक अभिनेता ने ऐसा काम किया है जो हर किसी के लिए एक मिसाल कायम की है।
'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड के खातिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। देखा जाता रहा है कि लड़कियां शादी के बाद अपना नाम बदलते हुए पति का सरनेस अपना नाम के साथ लगाती हैं। वैसे आजकल नया ट्रेंड चल रहा है कि पति का भी शादी के बाद नाम बदलने का ट्रेंड जोरों पर है।
ऐसे में प्रिंस नरूला अपनी गर्लफ्रेंड के खातिर इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर प्रिंस युविका नरूला रख लिया है। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम अपने साथ ऐसे लगाया हो। इसके साथ दोनों सोशल मीडिया पर छा गए हैं। प्रिंस के इस कदम के लिए जमकर सराहा भी जा रहा है। युविका और प्रिंस अक्सर अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों अक्सर अपने प्यार को सभी के सामने स्वीकार करते रहते हैं।
हाल ही में एक फैशन शो के दौरान प्रिंस ने युविका को रैम्प पर जाकर न सिर्फ प्रपोज किया था, बल्कि हाथों में गुलाब देने के बाद रैम्प पर वह दीवानों की तरह गिर भी गए थे। दोनों की नजदीकियां बिग बॉस के दौरान बढ़ीं थीं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की और प्रिंस ने युविका के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, "मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना"। वहीं, ये दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो 'हैलो हैलो' में साथ नजर आ चुके हैं।
