लाइव न्यूज़ :

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में पूरे किए 22 साल, एक्ट्रेस ने फैंस को खास अंदाज में कहा धन्यवाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2020 18:18 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को धन्यवाद कहा।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड को प्रीति जिंटा कई हिट फिल्में दे चुकी हैंसोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वो आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। यही कारण है कि आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वैसे प्रीति ने बॉलीवुड में अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैंने करियर शुरू किया था तो मैं एक बड़ी आखों वाली इमैच्योर बच्ची थी, जिसे नहीं पता कि वो कहां जा रही है और उसका क्या होगा। मुझे बस इतना पता था कि मुझे कड़ी मेहनत करनी है। और हिम्मत नहीं छोड़नी है। हर पल को संजोकर रखा हैं। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं सभी लोगों की आभारी हूं। साथ ही वो अच्छे-बुरे एक्सपीयंस की जिन्होंने मेरे फ्यूचर को शेप दी। मेरी जर्नी को शानदार बनाया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे सभी डायरेक्टर्स, को-स्टार्स और मेरे फैंस का बहुत शुक्रिया जिन्होंने मुझे बनाया। सपने सच होते हैं तो कभी भी खुद पर विश्वास करना मत छोड़िए। अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। #22yearsofPZ #Grateful #Blessed #Thankyou #Ting #Movies।' बता दें, सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा काफी एक्टिव रहती हैं। वो बॉलीवुड को कल हो ना हो, दिल है तुम्हारा, कभी अलविदा न कहना, क्या कहना, दिल से, सलाम नमस्ते, दिल चाहता है, हर दिल जो प्यार करेगा, संघर्ष,लक्ष्य, झूम बराबर झूम, दिल ने जिसे अपना कहा जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं।

टॅग्स :प्रीति जिंटाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच