लाइव न्यूज़ :

'परीक्षा पे चर्चा' को लेकर प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कर दी यह मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 20, 2020 16:36 IST

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड एग्जाम में बैठने को तैयार छात्रों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। पीएम के इस कार्यक्रम पर प्रकाश राज ने सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं। प्रकाश नागरिकता संशोधन कानून का लगातार अपने अंदाज में विरोश कर रहे हैं। वह ट्वीट करके सराकर पर इसको लेकर निशाना भी साध रहे हैं। अब प्रकाश ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक बार फिर से पीएम पर निशाना साधा है।

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड एग्जाम में बैठने को तैयार छात्रों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। पीएम के इस कार्यक्रम पर प्रकाश राज ने सवाल खड़े किए हैं।

प्रकाश राज ने पीएम मोदीसे उनकी डिग्री दिखाने की मांग की है। लगभग हर समसामियक मुद्दे पर अपनी राय जनता के सामने पेश करने वाले प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "परीक्षा पे चर्चा करने से पहले डिग्री के कागज दिखाओ। जानें पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के छात्रों से पूर्वोत्तर राज्यों का भ्रमण करने की अपील करते हुये कहा कि देश का यह इलाका हर नजरिए से अतिसमृद्ध है।

मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम के दौरान अधिकार और दायित्व के बारे में पूछे गये एक छात्र के सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि स्कूली पाठ्यक्रम में समय के साथ बहुत विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे समय में नागरिक शास्त्र पढ़ाया जाता था, अब यह विषय सीमित होता जा रहा है, उसमें हमें अधिकार और कर्तव्यों के बारे में पढ़ाया जाता था।’’

उन्होंने पूर्वोत्तर की छात्रा द्वारा अधिकार और कर्तव्य के बारे में पूछे जाने पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि देश के छात्रों को घूमने के लिये पूर्वोत्तर राज्यों के भ्रमण हेतु जरूर जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वस्तुत: मूलभूत अधिकार होते ही नही हैं, बल्कि मूलभूत कर्तव्य होते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘अगर हम अपने दायित्वों का सम्यक निर्वाह करें तो किसी को अपने अधिकारों की मांग करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से भविष्य में देश और समाज में खुद को नेतृत्व करने की भूमिका के लिये अभी से तैयार करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की किशोर पीढ़ी 2047 में आजादी के सौ साल पूरे होने पर देश में नेतृत्व की भूमिका में होंगे। जब देश आजादी के सौ साल मनायेगा तब अगर आपको टूटी फूटी व्यवस्था मिले तो क्या आप नेतृत्व की जिम्मेदारी का निर्वाह कर पायेंगे, शायद नहीं।’’

मोदी ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिये कि मैं ऐसा क्या कर्तव्य निभाऊं जिससे देश का लाभ हो। हम सोचें कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब हम संकल्प लें कि हम अपने देश में ही निर्मित वस्तुओं को खरीदेंगे। इससे देश की अर्थव्यव्था को मजबूत बनाने के प्रति हमारे कर्तव्य की पूर्ति होगी।

टॅग्स :प्रकाश राजनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस