आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद भी प्रकाश राज ने नहीं हारी हिम्मत, लगातार पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी और गरीबों की कर रहे मदद
By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 16:11 IST2020-04-23T16:11:23+5:302020-04-23T16:11:23+5:30
लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। खुद पर आई परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए दूसरों को मुसीबत से निकालने वाले शख्स को ही शायद महान कहा जाता है। बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले प्रकाश राज इन दिनों समाज के हीरो बनकर निकले हैं। वह लगातार लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं।
गुरुवार को प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर की, जिसमें प्रकाश राज फाउंडेशन के लोग डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और गरीबों में खाना बांटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि उनकी सारी वित्तीय स्त्रोत खत्म हो रहे हैं इसलिए वह अब लोगों की मदद के लिए कोई दूसरा तरीका खोजेंगे। प्रकाश राज ने कहा था कि इस काम के लिए वह लोन लेने तक को तैयार हैं।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और ऐसी स्थिति में कई लोगों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोगों के पास खाने और रहने तक का कोई ठिकाना नहीं है। प्रकाश राज ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था, "मेरे वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं लेकिन हम लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे। इस मुश्किल समय में इंसानियत का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी है। अगर हम सलामत रहे तो मैं पैसे बाद में भी कमा सकता हूं।'
Distributing water bottles , glucose drinks n biscuits to doctors, nurses,police ..empowering poor and feeding stray cattle too .. Let us instil HOPE n celebrate HUMANITY...🙏#JustAsking WE ARE ALL IN IT TOGETHER.. LETS FIGHT TOGETHER... a #prakashrajfoundation initiative pic.twitter.com/rT1QlgmyCl
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 23, 2020