बर्थडे स्पेशल: जब अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 10:28 IST2018-03-17T04:53:40+5:302018-03-17T10:28:21+5:30

Happy Birthday Alisha Chiai: 90 के दशक की जानी मानी इंडियन पॉप गायकी अलीशा चिनॉय का कल जन्मदिन है। अपनी एल्बम 'मेड इन इंडिया' के म्यूजिक से उन्होने फैंस कि दिलों में घर बनाया था।

pop singer alisha chinai bithday speacil story | बर्थडे स्पेशल: जब अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

बर्थडे स्पेशल: जब अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

90 के दशक की जानी मानी इंडियन पॉप गायकी अलीशा चिनॉय का कल जन्मदिन है। अपनी एल्बम 'मेड इन इंडिया' के म्यूजिक से उन्होने फैंस कि दिलों में घर बनाया था।  अलीशा चिनॉय का जन्म 18 मार्च 1965 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था। हिंदी सिनेमा की ये पॉप सिंगर अपनी मशहूर एलबम और प्लेबैक सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं।

अलीशा का करियर

बप्पी दा के साथ अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने काम किया था और फिर बाद में अलीशा ने करिश्मा कपूर, स्मिता पाटिल, दिव्या भारती, माधुरी दिक्षित , जूही चावला, श्री देवी और बाद में कंगना और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी गाना गाए। इतना ही नहीं  'कजरारे' के लिए अलीशा चिनॉय को बेस्ट सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, आखिरी बार उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'कृष-3' के लिए गाया था।

अनु मलिक पर लगाया था आरोप

अलीशा ने 'मेड इन इंडिया' की रिलीज के समय गायक अनु मलिक के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था। उन्होंने हर्जाने तौर पर अनु से 26.60 हर्जाने के रूप में मांगे थे। हांलाकि अनु मलिक ने इन सभी आरोपों से इंकार किया था। बाद में ये केस सुलह के साथ खत्म हुआ था। लेकिन उस समय अनु मलिक के रूप इलजाम लगाने के कारण वह खासा सुर्खियों में रहीं थीं। इस घटना के बाद से ही अनु मलिक और अलीशा दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं करने की कसम खाई।

आज भी अकेली हैं 

अलीशा आज पूरी तरह से अलग रह रही हैं। पति से अलग होने के बाद उन्होंने दुबारा शादी नहीं की है। इक साक्षात्तार नें उन्होंने कहा था कि  इस अकेलेपन में वह बेहद खुश हैं और अपने मन की मल्लिका हैं।

ऐसे में आज आलिशा के जन्मदिन पर उनके कुछ गाने सुनते हैं-

Web Title: pop singer alisha chinai bithday speacil story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे