लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है: पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 16:10 IST

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर कूपर अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख आर. सुखदेव ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि अभिनेता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैंः मुंबई पुलिसपुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैमुंबई पुलिस ने आगे कहा कि पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर जांच के लिए मौजूद है

मुंबईः पुलिस ने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को लेकर बयान जारी किया है। बकौल मुंबई पुलिस, "अभिनेता के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।" मुंबई पुलिस ने आगे कहा कि पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर जांच के लिए मौजूद है। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह 10.30 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। मुंबई के कूपर अस्पताल का कहना है कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर कूपर अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख आर. सुखदेव ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि अभिनेता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। फराह खान और कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। गौरतलब है, सिद्धार्थ का 40-साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया।

अभिनेता व 'बिग बॉस-14' के प्रतिभागी अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर  सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, बेहद दुखद, मैंने एक साथी को खो दिया, हमने अपना करियर एक साथ ग्लैडरैग्स से शुरू किया था...दो बार साथ में काम किया...ये ठीक नहीं है भाई, आप हमारा दिल तोड़कर चले गए!

उधर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया है कि मैंने शहनाज़ से बात की थी...वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा- मेरा बेटा शहबाज़ उसके (शहनाज़) साथ मुंबई के लिए निकल गया है और मैं बाद में जाऊंगा...जो कुछ भी हुआ है मुझे उस पर विश्वास नहीं हो रहा है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'बिग बॉस-13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, "हे भगवान!!!...यह वाकई बहुत हैरान करने वाला है!!!" उन्होंने आगे कहा, "इस दुख को शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता...भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।" सिद्धार्थ का 40-वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

सिद्धार्थ ने 'बालिका वधू' व 'बाबुल का आंगन छूटे ना' जैसे शो में अभिनय किया था और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू (बतौर सहायक अभिनेता) किया था।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच