लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की बढ़ी मुश्किले, ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज

By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 17:44 IST

अपनी बेबाकी अंदाज के लिए मशहूर रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअकाउंड सस्पेंड होने के बाद रंगोली चंदेल अब एक और नई मुसीबत में फंसती दिखाई पड़ रही हैं।पुलिस में दर्ज कराए गए इस शिकायत में रंगोली पर आरोप है कि उन्होंने सस्ती पब्लिसिटी के लिए इस तरह का काम किया है।

16 अप्रैल को कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड कर दिया गया था। एक समुदाय विशेष पर लगातार टिप्पणी करने के कारण ट्विटर ने रंगोली चंदेल का अकाउंड सस्पेंड किया। अकाउंड सस्पेंड होने के बाद रंगोली चंदेल अब एक और नई मुसीबत में फंसती दिखाई पड़ रही हैं। दरअसल, एक न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक, एक वकील अली कासिफ खान ने अम्बोली पुलिस स्टेशन में रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस में दर्ज कराए गए इस शिकायत में रंगोली पर आरोप है कि उन्होंने सस्ती पब्लिसिटी के लिए इस तरह का काम किया है। दुनिया अभी कोरोना से परेशान है और ऐसे समय में वह सस्ती पब्लिसिटी पाने में लगी हैं। रंगोली जब भी द्वेषपूर्ण भावनाओं वाले पोस्ट करती हैं तो उनके निशाने पर केवल एक समुदाय होता है। वहीं रंगोली ने अपने बचाव में ट्विटर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। 

बता दें कि रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा था, ''एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया। जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं। सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए। हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा। जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है।' 

जबकि ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर रंगोली का बयान सामने आया था। ट्विटर के इस कदम से नाराज रंगोली ने कहा, 'ट्विटर अमेरिकन प्लैटफॉर्म है और हम सभी जानते हैं कि यह किस तरह से पक्षपात करते हैं। यह शुरू से ही भारत विरोधी रहा है। हिंदू देवी-देवताओं और पीएम या गृहमंत्री को लेकर आप इस पर किसी तरह का मजाक कर सकते हैं तो कुछ नहीं होगा, लेकिन कुछ समाजिक बात करेंगे तो अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। यह क्या है?'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच