अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का लगा आरोप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 13:14 IST2020-01-08T13:14:13+5:302020-01-08T13:14:13+5:30
अक्षय कुमार एक एड के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का लगा आरोप
अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को अपार सफलता मिला है। फैंस ने फिल्म को खासा पसंद किया है। लेकिन अक्षय एक विज्ञापन के कारण विवादों में घिर गए हैं। दरअसल अक्षय ने हाल ही में एक वाशिंग पाउडर का विज्ञापन किया है।
इस एड में अक्षय मराठा योद्धा का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।इस विज्ञापन में अक्षय कुमार जंग से लौटने के बाद अपने कपड़े खुद धोते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एड में दिखाया गया है कि उनकी पत्नी उन्हें गंदे कपड़ों के लिए जमकर सुनाती हैं।
#BoycottNirma
— Manasi Joshi (@ManasiJ58007321) January 8, 2020
In advt of Nirma Washing Powder, Akshay Kumar is shown as a King of Maratha soldiers, all in soiled clothes. The womenfolk are annoyed with the state of the clothes. To which Akshay Kumar retorts ”the King’s army can wash clothes as well as it can thrash the enemy!” pic.twitter.com/Zxu2mVFmFx
जिसपर अक्षय कुमार उन्हें जबरदस्त जवाब देते हैं। विज्ञापन के दौरान अक्षय कुमार नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अक्षय कुमार के खिलाफ विज्ञापन को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
कहा जा रहा है कि इस एड के जरिए मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है और लोगों की भावनाएं आहात हुई हैं। एक्टर के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के इस विज्ञापन की जमकर आलोचना की जा रही है।