लाइव न्यूज़ :

एक्टर श्रीराम लागू को पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:26 IST

हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले श्रीराम लागू का मंगलवार शाम को निधन हो गया ।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे ( माने अभिनेता श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार यहां शुक्रवार को किया जाएगा।92 वर्षीय लागू का मंगलवार शाम को पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था

पुणे ( माने अभिनेता श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार यहां शुक्रवार को किया जाएगा। उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी। रंगमंच के जाने माने अदाकार 92 वर्षीय लागू का मंगलवार शाम को पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पीएम मोदी ने उनको ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'डॉ. श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सालों तक अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रशंसकों के साथ मेरी सांत्वना है।'

साथ ही पहले उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होना था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चूंकि दिवंगत अभिनेता के बेटे आनंद लागू अमेरिका में हैं और बृहस्पतिवार तक यहां पहुंच नहीं पाएंगे इसलिए उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया, ‘‘लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लागू का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह यहां बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा।’’

1927 में महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे और पेशे से प्रशिक्षित ईएनटी (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) सर्जन श्रीराम लागू ने राज्य में रंगमंच के विकास में अहम भूमिका निभाई। वह अपने प्रगतिशील एवं तार्किक विचारों के लिए जाने जाते रहे। डॉक्टरी छोड़कर पूर्ण रूप से अभिनय के क्षेत्र में उतरे लागू ने वी शांताराम की फिल्म ‘पिंजरा’ (1972) से व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखा।

अभिनेता के तौर पर मराठी नाटकों जैसे ‘नटसम्राट’ और ‘हिमालयाची साउली’ तथा ‘पिजरा’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘एक दिन अचानक’, ‘घरौंदा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म ‘गांधी’ में उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई थी। भाषा सुरभि वैभव वैभव

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस