लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी ने की स्टार्स की शॉर्ट फिल्म की जमकर तारीफ, कहा- दूर रहकर भी सोशल हो सकते हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 07:46 IST

देश के कई बड़े स्टार्स ने मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है।इस शॉर्ट फिल्म की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैलता जा रहा हैअब तक एक बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक एक बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में भारत में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इस परेशानी की घड़ी में कोरोना को लेकर सेलेब्स लगातार जागरुकता फैला रहे हैं। यही कारण है कि देश के कई बड़े स्टार्स ने मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है।

इस शॉर्ट फिल्म की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है। सिनेमा के सितारों द्वारा घर बैठे बनाई गई शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' की पीएम मोदी ने ट्विटर पर तारीफ की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ' आप दूर रहकर भी सोशल रह सकते हैं। एक बहुत अच्छा वीडियो एक बहुत सटीक मैसेज के साथ। आप भी देखें।' सोशल मीडिया पर शॉर्ट फिल्म के साथ ही साथ पीएम मोदी के इस ट्वीट को भी यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में रिलीज की कई इस शार्ट फिल्म का नाम फैमिली है।इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल और रणबीर कपूर संग अन्य सितारों ने काम किया है। ये फिल्म सितारों से भरी हुई है।

कोरोना वायरस के लिए जागरुकता फैलाने के लिए अलग अलग इंडस्ट्री के लोग फिल्म के जरिए साथ आए हैं। इस फिल्म की सबसे अहम और खास बात ये है कि इसको सभी सेलेब्स ने अपने घर पर ही शूट किया है।

खबर के अनुसार , इस शॉर्ट फिल्म के पीछे प्रसून पांडे का आइडिया है और अमिताभ बच्चन ने भी इसमें उनका साथ दिया है। ये फिल्म ना केवल लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम करेगी बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करेगी। अमिताभ ने इसको लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान भी किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल