लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मां के निधन पर पीएम मोदी ने दी सांत्वना, अभिनेता ने कहा सुकून देने वाले शब्द हमेशा साथ रहेंगे

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 10:53 IST

अक्षय कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश डाला और उसमें कैप्शन लिखा कि मां के निधन पर शोक संदेश से विनम्र सभी का धन्यवाद मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और गर्मजोशी की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए। 

Open in App
ठळक मुद्दे 'रामसेतु' और 'बच्चन पांडे' में भी अक्षय कुमार नजर आएंगेअक्षय इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा। 8 सितंबर को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। 

अक्षय कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश डाला और उसमें कैप्शन लिखा कि मां के निधन पर शोक संदेश से विनम्र सभी का धन्यवाद मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और गर्मजोशी की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए। माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूं यह सुकून देने वाले शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे, जय अंबे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया और देश के मशहूर एक्टर की मां के निधन पर उन्हें गौरवान्वित करने के लिए उनकी प्रशंसा की थी। आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने अपनी मां की मौत की खबर से लोगों को अवगत कराया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि वह मेरी सब कुछ थी। आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। जिसे बता नहीं सकता। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने सुबह शांति पूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैं और मेरा परिवार बहुत दुखद घड़ी से गुजर रहा है। मैं आप सभी के प्रयास का सम्मान करता हूं। ओम शांति। 

अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वही 'रामसेतु' और 'बच्चन पांडे' में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे। अभिनेता के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारभारत सरकारनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल