लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच नई हॉरर कॉमेडी फिल्म का हुआ ऐलान, कैटरीना के साथ तड़का लगाएंगे सिद्धांत और ईशान खट्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 12:11 IST

कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन हुई ज‍िंदगी अब अनलॉक होने लगी है। फ‍िल्‍मी स‍ितारे भी अपने नए प्रोजेक्‍ट्स पर जुट गए हैं। खबर है कि अपकमिंंग फ‍िल्‍म फोन भूत में कटरीना कैफ संग ईशान खट्टर नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के हाथ लगी नई फ‍िल्‍म फोन भूतईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कटरीना करेंगी धमाल

कोरोना वायररस के कहर के कारण हिंदी सिनेमा जैसे रुक सा गया है।  बीते   काफी समय से कोई भी फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं है जिस कारण से मेकर्स अब ओटीटी पर फिल्में रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच एक नई फिल्म की घोषणा हुई है। । फ‍िल्‍मी स‍ितारे भी अपने नए प्रोजेक्‍ट्स पर जुट गए हैं और मेकर्स ने भी नई फ‍िल्‍मों की तैयारी कर ली है। 

ऐसे में अब बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के फैंस के लिए गुड न्‍यूज आई है। नई फिल्म का नाम भी सामने आ गया है इसका नाम फ‍िल्‍म फोन भूत होगा है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी और इस फ‍िल्‍म में उनके संग ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। 

फ‍िल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्व‍िटर के जरिए से इस फ‍िल्‍म की जानकारी दी है। आपको बता दें कि फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म होगी जिसे गुरमीत सिंह डायरेक्‍ट करेंगे। वहीं रितेश सिंधवानी और फरहान अख्‍तर मिलकर इस फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करेंगे। इस साल के अंत तक फ‍िल्‍म फोन भूत की शूटिंग शुरू होगी और साल 2021 में यह पर्दे पर आ जाएगी।

बता दें कि कैटरीना कैफ अंतिम बार सलमान खान की फ‍िल्‍म भारत में नजर आई थीं। वहीं अक्षय कुमार और उनकी फ‍िल्‍म सूर्यवंशी अभी रिलीज का इंतजार कर रही है। जबकि ईशान खट्टर की बात करें तो वह खाली पीली और अ सूटेबल बॉय की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सिद्धांत आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ गली बॉय में दिखाई द‍िए थे। यह उनकी डेब्‍यू फ‍िल्‍म थी। फोन भूत के अलावा वह बंटी और बबली 2 में भी नजर आने वाले हैं। 

 

 

टॅग्स :ईशान खट्टरकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच