अब विदेश के लोगों ने भी सोनू से लगाई गुहार, दुबई में फंसे लोग भी मांग रहे मदद!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 06:25 IST2020-06-04T06:25:18+5:302020-06-04T06:25:18+5:30

बता दें कि भारत सरकार की ओर से भी विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और वंदे मातरम ऑपरेशन के तहत कई देशों से भारत लाया जा चुका है।

People trapped in Dubai are also asking for help | अब विदेश के लोगों ने भी सोनू से लगाई गुहार, दुबई में फंसे लोग भी मांग रहे मदद!

अब दुबई के लोग भी सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं (फाइल फोटो)

Highlightsभारत सरकार ने अलग अलग देशों में विमान भेजकर वहां रुके हुए भारतीयों को भारत बुलाया है एक्टर सोनू सूद से मुंबई के बाद अब देश के अन्य राज्यों से ही नहीं बल्कि दुबई में रह रहे लोग भी मदद मांग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं। सोनू ने हाल ही में कहा है कि वह अभी 50 हजार और मजदूरों को घर भेजेंगे।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं।

सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। ऐसे में अपने घरों से दूर न केवल मुंबई में फंसे लोग उनसे मदद मांग रहे हैं, बल्कि अब तो दुबई में फंसे लोग भी ट्विटर के जरिए उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। मुकेश कलवानी नाम के एक यूजर ने लिखा है, ''सोनू सूद, आप दुबई से अहमदाबाद और मुंबई के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम कर दें, बहुत से लोग दुबई में भी फंसेे हुए हैं।

 सोनू से संपर्क करने वाले कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के इस नेक काम के लिए धन्यवाद भी दे रहे हैं।अभिषेक सक्सेना ने लिखा- 'सर, मैं दुबई, यूएई में फंसा हुआ हूं। मैं आपको मदद करने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं सिर्फ आपको यहां बताना चाहता हूं कि यहां दुबई में हर कोई आपके अच्छे काम की वजह से आपका नाम जानता है। मैं सिर्फ थैंक्यू कहना चाहता हूं और अगर हम कभी मिलते हैं तो मैं आपके पैर छूना चाहूंगा।'

सोनू कर रहे लोगों की मदद

सोनू अपने दोस्तों के साथ मिलकर मजदूरों को घर भेज रहे हैं। इस काम में उनका परिवार भी साथ दे रहा है। सोनू को  अभी 50 हजार लोगों को और घर भेजना है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार एक्टर ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को पैदल जाते देख हम सभी दुखी हुए थे। सबसे पहले मैंने 350 लोगों को घर भेजा था।

धीमें धीमें ये गिनती हजारों तक पहुंच गई है। अब तक हम करीब 16 से 17 हजार लोगों को घर भेज चुके हैं। सोनू ने कहा है कि मैं इंजीनियर हूं उसी तरह से सोचकर काम कर रहा हूं। पहले मैंने दोस्तों के साथ मिलकर लिस्ट बनाई। उस दौरान हम 2,3 दिन तक सोए तक नहीं। अब घर भेजकर लोगों को खुशी होती है।

मैंने पहली बस कर्नाटक के लिए भेजी थी, उसमें 350 लोग थे। लोग हम पर अब भरोसा करते हैं। हमारी एक टीम है जो खाने का काम देखती है। करीब अब तक 20 लाख लोगों को खाना भेजा है। मेरे दोस्त हैं जिनका फल का काम है। अरोड़ा साहब हर रोज 4 ट्रक फल के भेजते हैं। शेफ विकास खन्ना भी मदद कर रहे हैं।

Web Title: People trapped in Dubai are also asking for help

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे