लाइव न्यूज़ :

असल हीरो की तरह से मदद कर रहे हैं सोनू सूद, शख्स बोला 'ईस्ट यूपी में कहीं भी छोड़ दो', तो एक्टर का आया जवाब- नंबर भेजो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 16:57 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से शख्स ने लगाई मदद की गुहार, तो एक्टर का यूं आया रिएक्शन

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैंसोनू लगातार अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों देश ही नहीं विदेश में भी देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में इस वायरस से लोगों की जान जा रही है।कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है। 

कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू लगातार अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं।

हाल ही में एक शख्स ने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर। शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो।  एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोनू कर रहे मदद

हाल ही में मुंबई शहर के ठाणे में लॉकडाउन के बीच फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से सोशल मीडिया पर अपनी मजबूरी बताई। छात्र ने लिखा, "सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हैं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृप्या मेरी मदद करें सर।" 

उस वक्त सोनू सूद ने छात्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "अपनी मां से कहो कि वह जल्द ही तुम्हें देखेंगी।" सोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुछ दिन पहले ही बसों को भेजा था। इस दौरान सोनू खुद इन मजदूरों को विदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में इनको खाने-पीने का सामन भी दिया, जिससे इन्हें रास्ते में परेशानी न हो। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच