आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पायल रोहतगी, मोती लाल नेहरू पर की थी टिप्पणी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 13:04 IST2019-12-16T12:19:59+5:302019-12-16T13:04:09+5:30

हाल ही में पायल हो मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया था।

payal Rohatgi who was arrested by Police over her comment on former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru, | आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पायल रोहतगी, मोती लाल नेहरू पर की थी टिप्पणी

आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पायल रोहतगी, मोती लाल नेहरू पर की थी टिप्पणी

Highlights पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। पायल को अब आठ दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। 

हाल ही में पायल हो मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अब उनको आठ दिन की हिरासत में भेजा गया है। बूंदी कोर्ट में सुनवाई के बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में पायल ने एक विवादित टिप्पणी की जिससे वह हिरासत में ले ली गईं। पायल के गिरफ्तार होने के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में भी उतरे थे

जानें मामला

बता दें कि एक्ट्रेस रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने एक विडियो जारी किया, जिसमें दावा किया था 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने इस दावे को ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्रफी का भी हवाला दिया।

English summary :
Bollywood Actress Payal Rohatgi was arrested recently. The Rajasthan Police arrested her by making remarks on Motilal Nehru, father of Jawaharlal Nehru, the country's first Prime Minister.


Web Title: payal Rohatgi who was arrested by Police over her comment on former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru,

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे