लाइव न्यूज़ :

VIDEO: यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है', बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 21:04 IST

लंबे समय बाद अनलॉक के दौरान पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज किया गया है। ऐसे में रिलीज होते ही गाना जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। दुबई में शू‍ट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। विदेश में शूट किए गए इस गाने में विदेशी एक्ट्रेसेस भी नजर आ रही हैं। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। 

गाने में पवन सिंह अपने दोस्तों से एक खूबसूरत लड़की के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये लड़की सही है'। दुबई में शू‍ट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 14,31,012 बार देखा जा चुका है। लंबे समय बाद पवन सिंह का कोई नया गाना आया है, ऐसे में फैंस इसका जमकर मजा उठा रहे हैं।

बता दें कि महज 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

टॅग्स :पवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास