लाइव न्यूज़ :

हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले हफ्ते में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी 'पठान', 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2023 15:20 IST

Pathaan Box Office Collection: रिलीज के दिन पठान ने 55 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार 38 करोड़, शनिवार 51.50 करोड़, सोमवार 25.50 करोड़, मंगलवार 22 करोड़ तो वहीं दूसरे सप्ताह के पहले दिन (बुधवार 1 फरवरी) को इसने 17.50 करोड़ कमाए।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज के एक हफ्ते बाद भी पठान का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। पठान ने बुधवार यानी आठवें दिन 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इतिहास रच दिया है। यश राज के मुताबिक, 'पठान' हिंदी सिनेमा के इतिहास में रिलीज के पहले हफ्ते में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दुनियाभर में 634 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।

रिलीज के एक हफ्ते बाद भी पठान का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने बुधवार को भी अच्छी कमाई की है। फिल्म उद्योग के कारोबार पर नजर रखने वाले तरण आदर्श के मुताबिक पठान ने बुधवार यानी आठवें दिन 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 

रिलीज के दिन पठान ने 55 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार 38 करोड़, शनिवार 51.50 करोड़, सोमवार 25.50 करोड़, मंगलवार 22 करोड़ तो वहीं दूसरे सप्ताह के पहले दिन (बुधवार 1 फरवरी) को इसने 17.50 करोड़ कमाए। 

पठान ने भारत में अबतक 348 .50 करोड़ का व्यवसाय कर चुकी हैं। जिसमें हिंदी वर्जन ने 336 करोड़ अकेले कमाए हैं। वहीं तेलुगु और तमिल में इसने अबतक 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

पठान शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया है। फिल्म को दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म को फिल्म समीक्षकों समेत दर्शकों ने काफी सराहा है। विवादों के बावजूद फिल्म के शानदार प्रदर्शन से फिल्म के निर्माता काफी खुश हैं। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?