जानिए कौन करेगा प्रियंका चोपड़ा का शादी में कन्यादान, सालों पहले हो चुका है देसी गर्ल के पिता का निधन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 1, 2018 15:42 IST2018-12-01T15:42:16+5:302018-12-01T15:42:16+5:30
देसी गर्ल ने शादी के लिए जोधपुर के पैलेस को चुना है। वहीं, उनकी शादी में शामिल होने के लिए। देशी और विदेशी दोनों जगहों के मेहमान पहुंच चुके हैं।

जानिए कौन करेगा प्रियंका चोपड़ा का शादी में कन्यादान, सालों पहले हो चुका है देसी गर्ल के पिता का निधन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पूरे रीति रिवाज के साथ मंगेतर निक जोनस के साथ सात फेरे 2 दिसंबर ले लेंगी। देसी गर्ल ने शादी के लिए जोधपुर के पैलेस को चुना है। वहीं, उनकी शादी में शामिल होने के लिए। देशी और विदेशी दोनों जगहों के मेहमान पहुंच चुके हैं।
ऐसे में हर कुछ फैंस के मन में सवाल ये भी है कि आखिर प्रियंका का कन्यादान कौन करेगा। खबरों की मानें तो चूंकि उनके पिता का निधन हो चुका है प्रियंका चोपड़ा का कन्यादान परिणीति चोपड़ा के चाचा, चाची माता-पिता रीना और पवन चोपड़ा करेंगे।
प्रियंका की शादी की सभी रस्में निभाते हुए रीना और पवन चोपड़ा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रियंका का कन्यादान किया जाएगा। बता दें, पवन चोपड़ा प्रियंका के पिता के छोटे भाई है और परिणीति चोपड़ा के पिता। 2013 में अशोक चोपड़ा प्रियंका के पापा का निधन हो गया था।
वहीं, शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत सेरेमनी उम्मेद भवन पैलेस होटल के पुराने लॉन में हुआ था।जैसा की पहले से ही पता है प्रियंका के संगीत को गणेश हेगड़े द्वारा कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में खबर के अनुसार ये संगीत पैलेस में खुले में विशाल मंच पर किया गया है। ये संगीत रात 9:00 बजे शुरू हुआ।
इस शाम की थीम 'ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर' थी और इसी थीम के मुताबिक, पूरी सजावट की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, संगीत का फंक्शन खुले में आयोजित किया गया और पूरे एरिया को भव्य लाइटों और मोर पंखों से सजाया गया। प्रियंका और निक ने कई हिंदी और पंजाबी गानों पर डान्स किया।इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के अपनी ही फिल्म के गाने तूने मारी एंट्री दिल में बजी... गाने पर निक के साथ डांस किया है।