परिणीति से फैंस ने पूछा-प्रियंका के साथ किस फिल्म में काम करना चाहेंगी, एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2019 11:09 IST2019-07-08T11:00:18+5:302019-07-08T11:09:14+5:30

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति ने अभी तक किसी भी फिल्म में काम साथ में नहीं किया है। ऐसे में फैंस दोनों को साथ में पर्दे पर देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

parineeti chopra wants to do an action film with priyanka chopra | परिणीति से फैंस ने पूछा-प्रियंका के साथ किस फिल्म में काम करना चाहेंगी, एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब

परिणीति से फैंस ने पूछा-प्रियंका के साथ किस फिल्म में काम करना चाहेंगी, एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Highlightsहाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं।ट्विटर पर एक्ट्रेस से एक फैंस ने पूछा कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ कौन सी फिल्म में काम करना चाहेंगी।

एक्ट्रेस परिणीति  चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक में बिजी चल रही हैं। ऐसे में हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं।

ट्विटर पर एक्ट्रेस से एक फैंस ने पूछा कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ कौन सी फिल्म में काम करना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने भी पहली बार खुल्लम खुल्ला अपने दिल की बात कह दी है।

 फैंस के सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि अच्छा सवाल है, मुझे लगता है कि दो लड़कियों वाली एक्शन फिल्म करनी चाहिए। जहां हन दोनों गाना भी गा सकें।  क्या कहती हो मिमी दीदी। इस ट्वीट को परिणीति ने प्रियंका को टैग भी किया है।

 वहीं, प्रियंका ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रियंका और परिणीति ने अभी तक किसी भी फिल्म में काम साथ में नहीं किया है। ऐसे में फैंस दोनों को साथ में पर्दे पर देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 परिणीति की साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में एक्ट्रेस जल्द नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो गया है। जो फैंस को खासा पसंद भी आ रहा है।

 इससे पहले से कपल 2014 में आई फिल्म हंसी को फंसी में काम साथ में कर चुका है। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इसी साल के अंत में परिणीति की एक और फिल्म फैंस के रुबरु होगी। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ संदीप पिंकी फरार में नजर आएगी।

Web Title: parineeti chopra wants to do an action film with priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे