बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे-कदम पर चलीं परीणिती चोपड़ा, जल्द करने जा रही हैं ये काम!

By मेघना वर्मा | Updated: April 8, 2019 11:51 IST2019-04-08T11:51:10+5:302019-04-08T11:51:10+5:30

परीणिती चोपड़ा इस समय अपनी फिल्म केसरी की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं। जल्द ही परीणिती साइना नेहवाल की बायोपिक में भी दिखेंगी।

parineeti chopra to release her first music video soon | बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे-कदम पर चलीं परीणिती चोपड़ा, जल्द करने जा रही हैं ये काम!

बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे-कदम पर चलीं परीणिती चोपड़ा, जल्द करने जा रही हैं ये काम!

साल 2012 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपना सिंगिग से इंटरनेशनल इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इन माई सिटी गाने से प्रियंका चोपड़ा ने सभी का अटेंशन अपनी ओर कर लिया था। सिर्फ यही नहीं प्रियंका को अपने इस गाने के लिए पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड भी दिया गया था। वहीं अब प्रियंका की बहन परीणिती चोपड़ा भी उन्हीं की राह पर चलती दिखाई दे रही हैं।

खबर है कि अपनी दीदी प्रियंका के नक्शे कदम पर चलते हुए जल्द ही परी अपना म्यूजिक एलबम लॉन्च करने की तैयारी में हैं। साल 2017 में आई उनकी फिल्म मेरी प्यारी बिन्दू में उन्होंने माना की हम यार नहीं गाना गाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब रिपोर्ट है कि जल्द ही मेंहदी हसन की गजल मुझे नजर से के नए वर्जन को अपनी आवाज देंगी। 

पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस गाने को टी-सीरीज प्रड्यूस करेगा। वहीं अमाल मलिक इस गाने को कम्पोज करेंगे। लिरिक्स को मनोज मुन्सतफीर इसे लिखेंगे। जिन्होंने पहले सानू एक पल और मेरे रश्के कमर की लिरिक्स को रि-राइट किया था। खबर तो ये भी है कि परीणिती अगले महीने इस गाने के वीडियो को भी शूट कर सकती हैं। 

मनोज से मिरर को बताया कि किसी भी गाने को अपीलिंग बनाने के लिए जरूर है कि रोज उसमें कुछ नया इवॉल्व किया जाए ताकि वो लोगों तक पहुंचे-पहुंचे और अच्छा हो जाए। परी इस महीने में कभी भी गाने को डब करेंगी और मई में गाने के वीडियो पर काम होगा। 

इस वीडियो को परी की के अपोजिट किसी मेल एक्टर के साथ शूट किया जाएगा। जिनको कास्ट किया जाना अभी बाकी है।  

Web Title: parineeti chopra to release her first music video soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे