एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, बोलीं- देश को लोकतांत्रिक कहना बंद कर देना चाहिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2019 11:47 IST2019-12-17T11:47:50+5:302019-12-17T11:47:50+5:30

नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।

parineeti chopra says we should not call our country a democracy | एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, बोलीं- देश को लोकतांत्रिक कहना बंद कर देना चाहिए...

एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, बोलीं- देश को लोकतांत्रिक कहना बंद कर देना चाहिए...

Highlightsदिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगा दी जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर देश में जमकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। देश के अलग अलग हिस्सों में ये प्रदर्शन चल रहा है। किन्ही किन्ही हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन चल रहा है। इन प्रदर्शनों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील की है।नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने  बसों में आग लगा दी । जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया।

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी इस मसले पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है।जिसमें उन्होंने लिखा कि हमें अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना बंद कर देना चाहिए।

देश में मौजूदा हालातों पर एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया है। परिणीति ने लिखा है कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।


रविवार को जामिया मिलिया में पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खदेड़ते हुए लाठीचार्ज की और उन पर आंसू के गोले छोड़े।  पुलिस ने छात्रों पर गोली चलाने से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल इस पूरे प्रकरण से जुड़े कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

Web Title: parineeti chopra says we should not call our country a democracy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे