'परी' के डर से हुई मछलियों की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला फिल्म का टीजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2018 16:58 IST2018-02-23T16:57:09+5:302018-02-23T16:58:19+5:30
अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'परी' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। ट्रेलर को फैंस ने जमकर पसंद भी किया है।

'परी' के डर से हुई मछलियों की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला फिल्म का टीजर
मुंबई, 23 फरवरी: अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'परी' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। ट्रेलर को फैंस ने जमकर पसंद भी किया है। फिल्म का एक और टीजर रिलीज किया गया है। ये रोंगटे खड़े करने वाला है। फिल्म का टीजर देखने लायक है क्योंकि इसमें दहशत को मछलियां बयां कर रही हैं।
टीजर में देखेंगे जैसे ही अनुष्का(परी) झील में झांकती हैं, मछलियां तड़प-तड़पकर मरने लगती हैं। ये टीजर चंद सेकेंड का है लेकिन खासा प्रभावित करने वाला है। इस फिल्म में अनुष्का एक भूत के रूप में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वाले टीजर में अनुष्का को बालकनी की मुंडेर पर बैठे हुए देखा गया था। जिसमें उनकी आंखों में खून है और अजीब-सा बैकग्राउंड स्कोर है।
इस फिल्म में अनुष्का के डबल रोल हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव इस फिल्म में होना तय है। बैकग्राउंड म्यूजिक तो कमाल का है। वैसे इस फिल्म का ट्रेलर बता देता है कि अनुष्का की यह फिल्म हॉरर जॉनर को अगले स्तर पर ले जाएगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं।