'मिर्जापुर' के पंकज त्रिपाठी 'बाजीराव' रणवीर सिंह के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, इस फिल्म में आएंगे नजर

By मेघना वर्मा | Updated: February 7, 2019 15:53 IST2019-02-07T15:53:50+5:302019-02-07T15:53:50+5:30

पंकज भले ही इस फिल्म में क्रिकेट खेलते ना दिखें मगर वो फिल्म में मान सिंह के किरदार में नजर आएंगे जो 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मैनेंजर हैं।

Pankaj Tripathi plays Man Singh in Ranveer Singh’s 83 movie | 'मिर्जापुर' के पंकज त्रिपाठी 'बाजीराव' रणवीर सिंह के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, इस फिल्म में आएंगे नजर

'मिर्जापुर' के पंकज त्रिपाठी 'बाजीराव' रणवीर सिंह के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, इस फिल्म में आएंगे नजर

मिर्जापुर के कालीन भईया यानी पंकज त्रिपाठी जल्द ही रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। खबर है कि 1983 के वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में पंकज त्रिपाठीरणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगे। यू-ट्यूबर साहिल खट्टर, तमिल एक्टर जीवा और पंजाबी एक्टर एमी विर्क के साथ पंकज को भी फिल्म में साइन किया गया है। 

मान सिंह का निभाएंगे किरदार

पंकज भले ही इस फिल्म में क्रिकेट खेलते ना दिखें मगर वो फिल्म में मान सिंह के किरदार में नजर आएंगे जो 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मैनेंजर हैं। देखना होगा दोनों साथ में स्क्रीन पर क्या धमाल मचाते हैं। 

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अपने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही पंकज त्रिपाठी को शुक्रीया भी कहा है। कबीर खान ने ट्वीट करके लिखा ''द मैन बिहाइंड द चैम्पियन, मान सिंह, विल बी प्लेड बाई एक्सट्रा ऑडनेरी पंकज त्रिपाठी।''



 

पंकज त्रिपठी का बीता साल बेहद खास कहा जा सकता है। 2018 में आई उनकी वेब सीरिज मिर्जापुर से वो लोगों के बीच छा गए वहीं स्त्री मूवी में अपने जवाबदेही से उन्होंने लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी सनी देओल की फिल्म भईया जी सुपरहिट, कालाकंदी, काला, हरजीत आदि में भी नजर आ चुके हैं।  

Web Title: Pankaj Tripathi plays Man Singh in Ranveer Singh’s 83 movie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे