लाइव न्यूज़ :

NCB के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए पंकज त्रिपाठी, इस खास मौके पर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 15:45 IST

पंकज त्रिपाठी नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। अभिनेता ड्रग्स के खिलाफ जागरूगता के लिए अपनी आवाज में एक संदेश भी रिकॉर्ड किया है। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक इसके लिए एनसीबी के पटना जोनल यूनिट ने संपर्क किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैंड्रग्स के खिलाफ जागरूगता के लिए अपनी आवाज में एक संदेश भी रिकॉर्ड किया हैपंकज त्रिपाठी के मुताबिक इसके लिए एनसीबी के पटना जोनल यूनिट ने संपर्क किया था

पंकज त्रिपाठी नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। अभिनेता ड्रग्स के खिलाफ जागरूगता के लिए अपनी आवाज में एक संदेश भी रिकॉर्ड किया है। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक इसके लिए एनसीबी के पटना जोनल यूनिट ने संपर्क किया था। जिसके बाद पंकज झट से इसके लिए राजी हो गए।

गौरतलब है कि हर साल 26 जून को इंटरनैशनल डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूज या वर्ल्ड ड्रग डे (World Drug Day) मनाया जाता है। इस दिन ड्रग्स के इस्तेमाल पर रोक और इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके लिए पंकज त्रिपाठी ने एनसीबी से हाथ मिलाया है और ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ एक जरूरी संदेश देने का फैसला किया है। पंकज से इसके लिए एनसीबी के पटना जोनल यूनिट ने संपर्क किया था।

इस खास मौके पर बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मुझे लगता है कि जागरूकता के जरिए ही आज की पीढ़ी को ड्रग्स के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। हमें ड्रग्स के चंगुल में फंसने के बजाए हमेशा जिंदगी के पॉजिटिव पहलू को देखना चाहिए। मैं हमेशा ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ खड़ा रहा हूं और हमेशा खड़ा रहूं। मुझे उम्मीद है कि देश और दुनिया एक दिन जरूर इसके चंगुल से मुक्त होगा और हमारी जीत होगी।'

पंकज त्रिपाठी ने इसके लिए एक वीडियो मेसेज रिकॉर्ड किया है जिसमें वह युवा पीढ़ी को ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ संदेश देंगे। वीडियो में पंकज त्रिपाठी ने सभी को ड्रग्स से दूर रहने का संदेश दिया है।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच