Panipat Mard Maratha Song: 'पानीपत' फिल्म का पहला गाना 'मर्द मराठा' हुआ रिलीज, मराठाओं की वीरता पर है आधारित
By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 13, 2019 19:44 IST2019-11-13T19:44:28+5:302019-11-13T19:44:28+5:30
गाने में पार्वती बाई की भूमिका निभाने वाली कृति सनन भी नजर आ रही हैं और वह यह घोषणा कर रही हैं कि कैसे वह युद्ध के मैदान में पुरुषों के साथ लड़ने के लिए तलवार उठा लेंगी और अपनी चूड़ियों से छुटकारा पाने के लिए एक बार भी नहीं सोचेंगी।

Panipat Mard Maratha Song: 'पानीपत' फिल्म का पहला गाना 'मर्द मराठा' हुआ रिलीज, मराठाओं की वीरता पर है आधारित
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' का पहला गाना बुधवार को रिलीज हो गया है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले गाने में मराठा साम्राज्य के रखवालों की खूब तारीफ की गई है। यह गाना मराठाओं की वीरता, योद्धाओं के त्याग और बलिदान पर केंद्रित है। इस गाने में उन योद्धाओं का बखान किया गया है जिन्होंने अपना खून और पसीना बहाया है।
फिल्म 'पानीपत' के इस पहले गाने के बोल हैं ‘बोल उठा ये जग सारा, जय मर्द मराठा रे’... इस गाने में मराठा साम्राज्य के पेशवाओं और योद्धाओं सदाशिव राव, नाना साहेब पेशवा, विश्वास राव और शमशेर बहादुर शामिल हैं।
गाने में पार्वती बाई की भूमिका निभाने वाली कृति सनन भी नजर आ रही हैं और वह यह घोषणा कर रही हैं कि कैसे वह युद्ध के मैदान में पुरुषों के साथ लड़ने के लिए तलवार उठा लेंगी और अपनी चूड़ियों से छुटकारा पाने के लिए एक बार भी नहीं सोचेंगी।
यहां सुनें फिल्म 'पानीपत' का पहला गाना 'मर्द मराठा'...
Mard Maratha - Panipat | Sanjay Dutt, Arjun Kapoor & Kriti Sanon | Ajay - Atul | Ashutosh Gowariker
इस फिल्म की कहानी पानीपत के युद्ध पर बेस्ड है जो कि सदाशिव राव भाउ और अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी। 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा का रोल निभाएंगे, वहीं संजय दत्त अफगानिस्तानी के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। पानीपत की जंग में अहमद शाह अबदाली ने मराठाओं को हरा दिया था।