Panipat Box Office Collection Day 7: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2019 10:44 IST2019-12-13T10:44:34+5:302019-12-13T10:44:34+5:30

अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर पानीपत हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस से मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है

panipat box office collection day 7 arjun kapoor kriti sanon sanjay dutt ashutosh gowariker film | Panipat Box Office Collection Day 7: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

Panipat Box Office Collection Day 7: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

Highlightsअर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी है।रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है।

अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है। धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म धीरे धीरे कमाई कर रही है। फिल्म इतिहास के पन्नों पर आधारित है।

फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 'पानीपत' ने बीते बीते गुरूवार 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। ऐसे में फिल्म 7 दिनों में कुल 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अभी फिल्म के आधिकारिक आंकड़े नहीं मिले है।

फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़,  तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.59 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़ और छठे दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

महाराष्ट्र  और इसके आस पास में फिल्म को जमकर पसंद किया जा रहा है। साथ दिल्ली, यूपी और पंजाब जैसे क्षेत्रों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन राजस्थान के जाय समुदाय ने फिल्म को बैन करना की मांग की है। 

इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर  हैं, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए 3 साल बाद वापसी की है। फिल्म 'पानीपत' को भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीन और विदेशी बाजार में 600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में 14 जनवरी को मराठों और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कुल 3 घंटे की अवधि कई दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए एक बाधा साबित हो सकती है।

फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है, जो पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। अब्दाली को अफगानिस्तान का संस्थापक माना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन को सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी यानी पार्वती बाई के किरदार में दिखाया गया है।

Web Title: panipat box office collection day 7 arjun kapoor kriti sanon sanjay dutt ashutosh gowariker film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Panipatपानीपत