Panga First Look: मां के किरदार में कुछ ऐसी नजर आएंगी कंगना, लिखा- जो सपना देखते हैं वो पंगा लेते हैं, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 15:29 IST2019-12-19T15:00:26+5:302019-12-19T15:29:42+5:30
कंगना रनौत की आगामी फिल्म पंगा का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसके साथ इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी अनाउंस की गई है।

Panga First Look: मां के किरदार में कुछ ऐसी नजर आएंगी कंगना, लिखा- जो सपना देखते हैं वो पंगा लेते हैं, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना जल्द ही एक ही नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाली हैं। कंगना अब फैंस के लिए पंगा फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म में कंगना एक अलग रूप में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए अश्विनी अय्यर की टीम की ओर से एक कविता शेयर की गए हैं।
इस कविता के नीचे कंगना और डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने सिग्नेचर किए हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। पंगा फिल्म में फर्स्ट लुक में कंगना रनौत एक साधारण महिला की तरह नजर आ रही है।
#KanganaRanaut... First look poster of #Panga... #PangaTrailer drops on 23 Dec 2019... Costars #JassieGill, #RichaChadha and #NeenaGupta... Directed by Ashwiny Iyer Tiwari... Produced by Fox Star Studios... 24 Jan 2020 release. pic.twitter.com/WCx0XL4M7B
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 19, 2019
इस फोटो में उन्होंने गुलाबी रंग के सूट पहना हुआ है। इसमें बंधे बाल, हाथों में घड़ी और माथे में एक छोटी सी बिंदी में कंगना बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कंगना का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस पोस्टर में लिखा है कि जो सपने देखते हैं वो पंगा लेते हैं। कंगना के चेहरे पर हंसी नजर आ रही है। वह पोस्टर में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दरअसल पंगा कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। कंगना की बहन रंगोली की पोस्ट के अनुसार इस फिल्म में कंगना मां का किरदार निभाने वाली हैं।
इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा जस्सी गिल, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और रिचा चड्ढा भी अहम किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं। फिल्म पंगा के अलावा कंगना थलइवी में भी नज़र आने वाली हैं।