निक जोनस से मिली पाकिस्तान की ये फेमस एक्ट्रेस, लोग ले रहे हैं मजे

By मेघना वर्मा | Updated: September 9, 2019 14:41 IST2019-09-09T14:41:43+5:302019-09-09T14:41:43+5:30

एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी लपेटे में लिया था।

pakistani actress mehwish hayat post her photo with nick jonas crazy reactions | निक जोनस से मिली पाकिस्तान की ये फेमस एक्ट्रेस, लोग ले रहे हैं मजे

निक जोनस से मिली पाकिस्तान की ये फेमस एक्ट्रेस, लोग ले रहे हैं मजे

Highlightsप्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं।प्रियंका चोपड़ा को और हसबैंड निक जोनस को बेस्ट ड्रेस्ड पीपल ऑफ 2019 के खिताब से नवाजा गया है।

भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते की गहमा-गहमी में दोनों ओर के फिल्मी सितारों पर भी लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड एक्टर सिंगर निक जोनस से मिलने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस पहुंची तो लोग उसी पर मजाक बनाने लगे। 

दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोचो न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मैन्स सेमी फाइनल में मैं किससे मिलने के लिए भागी। एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे वो ये कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे।'

निक के साथ इस फोटो में मेहविश पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं लोग इस फोटो को देखकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसमें प्रियंका चोपड़ा पर भी कमेंट कर रहे हैं। तो कुछ निक और मेहविश की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं। चंद घंटों में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

एक यूजर ने लिखा निक प्रियंका से ज्यादा इसके साथ खुश लग रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मुझे लगता है ये अपनी वाइफ से तंग हो गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि निक जोनस का ऐसा लुक है जैसे उन लोगों का होता है जब वो फील करते हैं उन्होंने गलत वाइफ को चूज कर लिया है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को यहां भूना रहे हैं।

एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की आलोचना की थी। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी लपेटे में लिया था। मेहविश का कहना था कि प्रियंका चोपड़ा एक सेलेब्रिटी और यूनाइटेड नेशंस की गुडविल एंबेसडर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल हुई हैं।

Web Title: pakistani actress mehwish hayat post her photo with nick jonas crazy reactions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे