लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370: पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा-फिल्मों से पाकिस्तान को बनाया विलेन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 12:36 IST

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटाए जाने पर पाकिस्तान बैखलाया हुआ है। इस पर पाकिस्तान सेलेब्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर में हाल ही आर्टिकल 370 को हटाया गया है। सरकार के  इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में पाक के कई सेलेब्स भी शामिल हैं। हाल ही में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने एक मंच से हिन्दुस्तान पर कमेंट किया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने ओसलो के एक कार्यक्रम में बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया है।मेहविश बॉलीवुड पर आरोप लगाया कि वह अपनी फिल्मों के जरिए इस्लाम और पाकिस्तान को बदनाम करते हैं।  एक्ट्रेस ने कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी पर बात करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसियों के पास दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इसके जरिए वह लोगों को एकजुट रखने की ताकत रखते हैं। लेकिन वह क्या करते हैं। 

वह पाकिस्तान को विलेन दिखाते हुए अनगिनत फिल्में बनाते हैं। बीते साल ही ऐसी कई फिल्में आईं जिसनें पाकिस्तान को गलत तरीके से दिखाया गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं समझती हूं कि हमारे इतिहास और अतीत को देखते हुए उदासीन रहना बहुत कठिन है। 

लेकिन अगर हम अपनी आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित भविष्य चाहते हैं तो कलाकार होने के नाते हमें भी स्टैंड लेना होगा। हमारे पड़ोसियों को यह तय करना होगा कि वो क्या चाहते हैं शांतिमय भविष्य और राष्ट्रवाद का उन्माद। एक्ट्रेस ने अलग वह एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हम दस कदम आगे बढ़ाएगे। इतना ही नहीं महविश ने हॉलीवुड को भी पाकिस्तान की तस्वीर खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।'होमलैंड' और 'ज़ीरो डार्क थर्टी' जैसी फ़िल्मों के नाम लेते हुए कहा कि इन फ़िल्मों ने पाकिस्तान की ऐसी छवि बना दी है, जिसको मैं भी नहीं जानती।

टॅग्स :पाकिस्तानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?