आर्टिकल 370: पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा-फिल्मों से पाकिस्तान को बनाया विलेन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 12:36 IST2019-08-14T12:36:22+5:302019-08-14T12:36:22+5:30

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटाए जाने पर पाकिस्तान बैखलाया हुआ है। इस पर पाकिस्तान सेलेब्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Pakistani actress Mahvish got angry on Bollywood | आर्टिकल 370: पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा-फिल्मों से पाकिस्तान को बनाया विलेन

आर्टिकल 370: पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा-फिल्मों से पाकिस्तान को बनाया विलेन

जम्मू कश्मीर में हाल ही आर्टिकल 370 को हटाया गया है। सरकार के  इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में पाक के कई सेलेब्स भी शामिल हैं। हाल ही में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने एक मंच से हिन्दुस्तान पर कमेंट किया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने ओसलो के एक कार्यक्रम में बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया है।मेहविश बॉलीवुड पर आरोप लगाया कि वह अपनी फिल्मों के जरिए इस्लाम और पाकिस्तान को बदनाम करते हैं।


 एक्ट्रेस ने कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी पर बात करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसियों के पास दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इसके जरिए वह लोगों को एकजुट रखने की ताकत रखते हैं। लेकिन वह क्या करते हैं। 

वह पाकिस्तान को विलेन दिखाते हुए अनगिनत फिल्में बनाते हैं। बीते साल ही ऐसी कई फिल्में आईं जिसनें पाकिस्तान को गलत तरीके से दिखाया गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं समझती हूं कि हमारे इतिहास और अतीत को देखते हुए उदासीन रहना बहुत कठिन है। 

लेकिन अगर हम अपनी आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित भविष्य चाहते हैं तो कलाकार होने के नाते हमें भी स्टैंड लेना होगा। हमारे पड़ोसियों को यह तय करना होगा कि वो क्या चाहते हैं शांतिमय भविष्य और राष्ट्रवाद का उन्माद।


एक्ट्रेस ने अलग वह एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हम दस कदम आगे बढ़ाएगे। इतना ही नहीं महविश ने हॉलीवुड को भी पाकिस्तान की तस्वीर खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।'होमलैंड' और 'ज़ीरो डार्क थर्टी' जैसी फ़िल्मों के नाम लेते हुए कहा कि इन फ़िल्मों ने पाकिस्तान की ऐसी छवि बना दी है, जिसको मैं भी नहीं जानती।

Web Title: Pakistani actress Mahvish got angry on Bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे