लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की तस्वीर पोस्ट करने को लेकर पाकिस्तानी अभिनेता ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा विवाद

By भाषा | Updated: March 6, 2019 03:06 IST

फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके अदनान सिद्दिकी ने हाल में श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसको लेकर इंटरनेट पर उनको ट्रोल किया गया था।

Open in App

पाकिस्तान के एक लोकप्रिय अभिनेता को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तस्वीर उनकी पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी पड़ी।

फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके अदनान सिद्दिकी ने हाल में श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसको लेकर इंटरनेट इस्तेमालकर्ता उनकी आलोचना करने लगे।

सिद्दिकी ने बाद में उक्त तस्वीर हटा ली और एक तस्वीर के साथ माफी मांगी। सिद्दिकी ने कहा, ‘‘मेरी पिछली पोस्ट एक स्मृति पोस्ट थी, एक बहुत ही व्यक्तिगत स्तर पर एक सह-कलाकार को याद करते हुए की गई थी। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह सार्वजनिक मंच पर नहीं होनी चाहिए था। इसका यह कतई मतलब नहीं था कि मैं अपने देश का समर्थन नहीं करता। सम्मान के तौर पर और भावनाओं का ध्यान रखते हुए मैं पोस्ट हटा रहा हूं।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘जो कुछ भी हुआ और किया गया ... देश सब चीजों से ऊपर आता है और मैं दिल से एक पाकिस्तानी हूं और मुझे इस पर गर्व है। अगर कभी भी मुझे चुनाव करना पड़ा तो मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले होगा। लेकिन मैं समझता हूं ...हो सकता है कि यह समय सही नहीं हो और मैं इसके लिए माफी चाहता हूं । सभी के लिए शांति और सभी के लिए प्यार ।सम्मान के तौर पर और भावनाओं की कद्र करते हुए मैं पोस्ट हटा रहा हूं ।’’ 

टॅग्स :श्रीदेवीपाकिस्तानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस