लाइव न्यूज़ :

पद्म श्री विजेता गीतकार ‘सिरीवेन्नेला’ सीताराम शास्त्री नहीं रहे, एस पी बालासुब्रमण्यम के साथ जोड़ी ने किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2021 21:15 IST

तेलुगू फिल्मों के गीतकार ‘सिरीवेन्नेला’ सीताराम शास्त्री को 24 नवंबर को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह गहन चिकित्सा इकाई में थे।

Open in App
ठळक मुद्देशानदार गीतों के साथ तेलुगू भाषी लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।प्रसिद्ध पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के साथ एक मजबूत जोड़ी बनाई।शास्त्री ने अपने गीतों में तेलुगू भाषा और मूल्यों को प्रधानता दी।

हैदराबादः तेलुगू फिल्मों के गीतकार ‘सिरीवेन्नेला’ सीताराम शास्त्री का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उन्हें पद्म श्री और कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया था।

अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शास्त्री को 24 नवंबर को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह गहन चिकित्सा इकाई में थे। शास्त्री ने ‘सिरीवेन्नेला’, ‘स्वर्ण कमलम’, ‘शुभ लग्नम’, ‘रुद्रवीणा’ और कई अन्य फिल्मों में अपने शानदार गीतों के साथ तेलुगू भाषी लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

वह जाने-माने निर्देशक के. विश्वनाथ की 1986 में आई फिल्म ‘सिरीवेन्नेला’ से लोकप्रिय हुए। इसके बाद उन्हें 'सिरीवेन्नेला' सीताराम शास्त्री के नाम से जाना जाने लगा, हालांकि उनका उपनाम चेम्बोलु था। उन्होंने लगभग तीन हजार गाने लिखे और अन्य सम्मानों के अलावा, कई बार आंध्र प्रदेश सरकार का नंदी पुरस्कार प्राप्त किया है।

उन्होंने प्रसिद्ध पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के साथ एक मजबूत जोड़ी बनाई, विशेष रूप से के. विश्वनाथ की फिल्मों में। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन लोगों में शामिल हैं, जो दिवंगत गीतकार के गीतों के प्रशंसक थे।

उन्होंने कहा कि शास्त्री ने अपने गीतों में तेलुगू भाषा और मूल्यों को प्रधानता दी। उन्होंने शास्त्री के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, के. विश्वनाथ और कई तेलुगू फिल्मी हस्तियों ने सीताराम शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

टॅग्स :तेलंगानाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस