लोकसभा चुनाव: बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता 'लोकतंत्र बचाओ' के लिए आए साथ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2019 13:15 IST2019-03-29T13:14:53+5:302019-03-29T13:15:26+5:30
करीब 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता लोकतंत्र बचाओ के लिए मैदान में उतरे हैं।

लोकसभा चुनाव: बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता 'लोकतंत्र बचाओ' के लिए आए साथ
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल होगी। ऐसे में करीब 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता लोकतंत्र बचाओ के लिए मैदान में उतरे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए एक साथ आए हैं।
फिल्म निर्माताओं की लिस्ट में कई बड़े नाम आशिक अबू, निर्देशक बीना पॉल ,फ़िल्मकार गुरविंदर सिंह आदि शामिल हैं। इन सभी के द्वारा एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि हम सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से अलग अलग होने के कारण भी हमेशा एकजुट रहे हैं और अब एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आए हैं। हमें वास्तव में अद्भुत देश का नागरिक होने के लिए बहुत अच्छा एहसास रहा है।
फिल्म निर्माता का कहना है कि राजनीति के लिए नफरत फैलाना गलत है। दलितों, मुसलमों और किसानों का निराश किया जा रहा है। बीजेपी लोगों को आपस में तोड़ने का काम कर रही है।
ऐसे में हम सभी को एक होकर ऐसी गलत सरकार को फिर से सत्ता में आने से रोकना चाहिए। हम सभी आपसे इसके लिए आग्रह करते हैं। अपने जनहित और संविधान के सम्मान वाली सरकार हमें अब चुननी चाहिए।