लाइव न्यूज़ :

RRR फिल्म के 'नाटू-नाटू' गाने की सफलता पर पहली बार ओलिविया मॉरिस ने किया रिएक्ट, फैन्स हुए खुश

By अंजली चौहान | Updated: January 25, 2023 16:18 IST

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। सोशल मीडिया फैन्स ओलिविया के पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स पोस्ट को लाइक कर उस पर लव रिएक्ट कर रहे हैं।

Open in App

राजामौली की सुपर हिट फिल्म आरआरआर का गाना 'नाटू-नाटू' के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का खिताब पाने के बाद से ही फिल्म से जुड़े सभी कलाकार काफी खुश है। फिल्म के गाने ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल मंच पर धमाल मचा दिया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए 'नाटू-नाटू' को पुरस्कार मिला है। ऐसे में फिल्म के तमाम सितारों ने इसकी सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। 

हालांकि, फिल्म में जूनियर एनटीआर के अपोजिट जेनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ओलिविया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर फैन्स द्वारा बार-बार उनसे ये सवाल किया कि आखिर वह क्यों नहीं इसकी सफलता को लेकर खुशी जाहिर कर रही हैं। 

फैन्स के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस ने फिल्म के गाने की सफलता को लेकर रिएक्ट किया है। फैन्स उनकी इस प्रतिक्रिया से काफी खुश है और एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

एक्ट्रेस ने शेयर किया इस्टाग्राम पोस्ट 

जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में रोमांस करती नजर आई ओलिविया मॉरिस ने फिल्म में शानदार काम किया है। ब्रिटिश एक्ट्रेस को राजमौली की फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला है। एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जरिए फैन्स का दिल जीत लिया। 

अब आरआरआर के नाटू-नाटू गाने की सफलता पर उन्होंने खुद अपने इस्टग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस से फिल्म के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ ओलिविया ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

जिसमें उन्होंने फोटो से संबंध जोड़ते हुए लिखा, "इस हंसती तस्वीर की तरह मैं भी अभी उछल रही हूं, क्योंकि आरआरआर में काम करते वक्त नाटू-नाटू गाना मेरा सबसे पसंदीदा शॉट रहा है और इस गाने को इतना शानदार केवल @ssrajamouli and #mmkeeravaani ने बनाया है। नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर के लिए नामांकित होते देखना और गोल्डन ग्लोब में अवॉर्ड जीतता देखना बहुत गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए मैं निर्माताओं की आभारी हूं।"

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। सोशल मीडिया फैन्स ओलिविया के पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स पोस्ट को लाइक कर उस पर लव रिएक्ट कर रहे हैं।

RRR फिल्म से एक्ट्रेस को मिली नई पहचान 

राजामौली की फिल्म आरआरआर में ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस के अभिनय को लेकर उनकी जमकर तारीफ हुई है। भारतीय फिल्म के जरिए ब्रिटिश एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। 25 साल की ओलिविया ने फिल्म में अपने अभिनय से खूब प्रशंसा बटौरी है। ओलिविया एक्ट्रेस के साथ एक मॉडल भी हैं। इन्होंने रॉयल वेल्श कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामा से प्रशिक्षण लिया है। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाफिल्मगाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल