रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 14:04 IST2026-04-10T13:59:56+5:302026-04-10T14:04:03+5:30
शुक्रवार 10 अप्रैल को बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने पर रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिन और अपनी नवजात बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमारे जीवन का नया केंद्र।

file photo
नई दिल्लीः अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दंपति ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर, 2025 को अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। मंगलवार 10 मार्च को उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ, जो रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के साथ ही पड़ा।
जन्म के एक महीने बाद रणदीप ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा। रणदीप हुड्डा ने बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा बताया है। शुक्रवार 10 अप्रैल को बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने पर रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिन और अपनी नवजात बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमारे जीवन का नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा - दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।"
न्योमिका नाम का अर्थ क्या है?
न्योमिका नाम का गहरा अर्थ है, दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीमता। अपनी बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए रणदीप ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म उस दिन हुआ जो परिवार के लिए पहले से ही बहुत मायने रखता है। रणदीप ने अपने पिता रणबीर की गोद में बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई हो। आज, जब मैं पिता बना हूँ, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार।"