B'day Special: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की अनोखी प्रेम कहानी, पढ़ें दिल छू जाने वाली एक्ट्रेस की लव स्टोरी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 07:07 IST2019-05-01T07:07:25+5:302019-05-01T07:07:25+5:30
आज अनुष्का अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आज उनकी प्रेम कहानी की बात भी होना भी जायज है।

B'day Special: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की अनोखी प्रेम कहानी, पढ़ें दिल छू जाने वाली एक्ट्रेस की लव स्टोरी
फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाता सालों पुराना है। ना जाने कितने सितारों ने क्रिकटर्स का दामन था, लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी सबसे अनोखी है। आज हर किसी के जुबांन पर इन दोनों के ही इश्के के चर्चे हैं। दोनों ने 2017 के 12 दिसंबर को अपने प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन से बांधा था। आज अनुष्का अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आज उनकी प्रेम कहानी की बात भी होना भी जायज है।
2013 में शुरू हई यह प्रेम कहानी
अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। कहते हैं दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई और फिर दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। इन तमाम तरह अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए। फिर क्या था फैंस को बिना बोले इनके इश्क का पता लग गया।
विराट ने बीच मैदान किया इश्क जाहिर
आईं ब्रेकअप की खबरें
साल 2016 में दोनों के अलग होने की खबरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। उस समय दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जिसेक बाद दोनों के अलग होने की बात जाने लगी थी। यहां तक कि दोनों एक दूसरे को लेकर पूछे जाने वाले सवालों से भी दूर नजर आने लगे। ब्रेकअप की इन खबरों के बीच दोनों 'सुल्तान' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. यह पार्टी सलमान ने रखी थी। कहते हैं इसके बाद लोगों को लगा कि मतभेद खत्म हो चुके हैं। लेकिन एक दिन फिर से विराट ने अनुष्का के साथ की फोटो डाल के हर किसी का मुंह बंद कर दिया।
विराट ने लगाई क्लास
2017 में प्यार को दिया नाम
2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

